फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क में फुटबॉल, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल के होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर की टीमों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सब जूनियर बालिका फुटबाॅल, सीनियर महिला बॉक्सिंग और सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता तीन से 10 अक्तूबर तक जौनपुर में होगी। जिला स्तरीय ट्रायल 28 सितंबर की दोपहर 12 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता छह से नौ अक्तूबर तक झांसी में प्रस्तावित है। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल तीन अक्तूबर को सुबह 10 बजे ग्रीनपार्क में होंगे।

सब जूनियर बालिका बास्केटबाॅल प्रतियोगिता आठ से 11 अक्तूबर तक कानपुर देहात में होगी। जिला स्तरीय ट्रायल 29 सितंबर को दोपहर तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर की दोपहर तीन बजे ग्रीनपार्क में आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें