फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चुन्नीगंज में ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल, बनेगा भूमिगत मेट्रो स्टेशन, करीब ढाई साल के लिए डायवर्ट होगा ट्रैफिक

Tue, 11 Jan 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कर्नलगंज थाने से बीएनएसडी इंटर कॉलेज मार्ग पर वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। कर्नलगंज थाने से नवीन मार्केट की तरफ जाने के लिए वाहन सवारों को वाया ग्वालटोली भेजा जाएगा। दूसरी तरफ नवीन मार्केट से चुन्नीगंज मार्ग पर हल्के वाहन ही आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चुन्नीगंज में भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए 11 जनवरी से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। यह दो दिन के लिए होगा। सफल होने पर यह व्यवस्था करीब ढाई साल के लिए स्थायी रूप से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन) कॉरिडोर वन के दूसरे चरण में चुन्नीगंज से नरोना चौराहे तक भूमिगत मेट्रो ट्रैक और चार स्टेशनों का निर्माण करा रहा है। इनमें से नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन का काम शुरू हो गया है।

चुन्नीगंज में भी भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण की तैयारियां कर ली गई हैं। यूपीएमआरसी के डीजीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए लागू किया गया ट्रैफिक डायवर्जन सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन


अब चुन्नीगंज में निर्माण शुरू करने से पहले प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। 11 और 12 जनवरी को ट्रायल के बाद यातायात पुलिस के निर्देशानुसार डायवर्जन प्लान को स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा।

प्रस्तावित डायवर्जन प्लान
योजना के मुताबिक, कर्नलगंज थाने से बीएनएसडी इंटर कॉलेज मार्ग पर वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। कर्नलगंज थाने से नवीन मार्केट की तरफ जाने के लिए वाहन सवारों को वाया ग्वालटोली भेजा जाएगा। दूसरी तरफ नवीन मार्केट से चुन्नीगंज मार्ग पर हल्के वाहन ही आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें