फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान, कारों पर गिरे पेड़ और बिजली के पोल, पुराना कानपुर में हादसा, बाल-बाल बचे तीन युवक

Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पेड़ गिरने से दब गईं कारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बारिश के दौरान गुरुवार को पुराना कानपुर में एक साथ दो पेड़ गिरने से एक मकान और तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं केस्को मुख्यालय के सामने पेड़ गिरने से छह कारें भी दब गईं। पेड़ों की चपेट में आने से तारों सहित बिजली के तीन पोल भी गिरे। उस समय वहां जलमग्न सड़क से मोटरसाइकिल से जा रहे तीन युवक डालियों की चपेट में आने से चुहटिल हो गए।
विज्ञापन


रास्ता भी बंद हो गया। बिजली गुल होने से बड़ा हादसा टल गया। पार्षद और क्षेत्रवासियों ने नगर निगम उद्यान विभाग की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। पुराना कानपुर निवासी नंद पांडेय, अंकित गुप्ता के अनुसार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश के दौरान सड़क जलमग्न हो गई थी, तभी अचानक अंकित जनरल स्टोर के पास पेड़ गिरने लगा।

इस पेड़ की चपेट में आने से सड़क के दूसरी तरफ लगा पेड़ और तारों सहित बिजली के तीन पोल भी गिर गए। एक पेड़ नंद पांडेय के मकान की छत पर गिरा। इससे मकान का छज्जा और लोहे की रेलिंग टूट गई। दूसरा पेड़ सड़क पर खड़ी नंद पांडेय, अंकित गुप्ता और मोनू की कारों पर गिरा। कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


सी समय पुराना कानपुर में ही रहने वाले तीन युवक एक मोटरसाइकिल से वहां से जा रहे थे। गिरते पेड़ की चपेट में आने से वे मोटरसाइकिल सहित गिर गए। वे मामूली रूप से जख्मी हुए। क्षेत्रीय पार्षद मदन बाबू ने बताया कि अंकित जनरल स्टोर के बाहर लगे कई दशक पुराने पेड़ का तना खोखला हो गया था। एक महीने पहले नगर निगम में उद्यान अधीक्षक वीके सिंह से इसे कटवाने के लिए पत्र दिया था, पर उन्होंने अनसुना कर दिया। हादसे के बाद उद्यान अधीक्षक ने गैंग भेजकर पेड़ कटवाकर सड़क साफ कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें