फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में गांजा उगा, प्रधानाध्यापिका समेत दो निलंबति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में नेपाली गांजा उगने की मुख्यमंत्री के मीडिया सेल से शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) की जांच में मामला सही पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) हेमंत राव ने प्राथमिक स्कूल तरी की प्रधानाध्यापिका सुभाषिनी और सहायक अध्यापक प्रसून सिंह को बृहस्पतिवार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां विकास खंड के तरी के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक को परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई न कराना महंगा पड़ गया। यहां ऊंची-ऊंची झाड़ियों संग नेपाली गांजा भी उग आया। किसी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के मीडिया सेल में की।
मीडिया सेल ने बीएसए को जांच कराने को कहा। बीएसए ने दो दिन पूर्व टड़ियावां के बीईओ सत्यप्रकाश से जांच कराई। बृहस्पतिवार को बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी, जिसमें स्कूल परिसर में नेपाली गांजा उगने की शिकायत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

बीईओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद देर शाम बीएसए ने दोनों को निलंबित करने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जब 25 जून से एक जुलाई के बीच सिर्फ स्कूल खोलने का समय सफाई के लिए दिया गया था, तब भी सफाई नहीं कराई गई।
साथ ही स्कूलों के खातों में पड़ी कंपोजिट ग्रांट की राशि का 10 फीसदी सफाई में ही खर्च होनी है। बताया कि दोनों को दायित्वों में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की गई। बताया कि सभी बीईओ को स्कूलों का मुआयना कर सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में उगा नेपाली गांजा, प्रधानाध्यापिका समेत दो सस्पेंड
25 जून से एक जुलाई तक स्कूल परिसर में सफाई कराने के थे निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें