फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन माफिया ने काटे सिंचाई विभाग के शीशम पेड़

विज्ञापन
नसीरपुर में काटे गए शीशम पेड़ का ठूंठ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर वन रेंज के तहत नसीरपुर कोठी पौधशाला के पास एक सूखा व दूसरा गिरा शीशम का पेड़ वन माफिया काट ले गए। वन विभाग ने वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की नहर कोठी में वन विभाग की पौधशाला है। यहां काफी पुराने शीशम के पेड़ लगे हैड्ड। सिंकदरा कस्बे के एक ठेकेदार के माध्यम से एक सूखा और एक गिरा शीशम का पेड़ गुरुवार को चोरी छिपे काट लिया गया। लकड़ी भी उठा ली गई। लोगों का कहना है कि वन कर्मी मुस्तैद नहीं थे। इसकी वजह से यह अवैध कटान हुई। वन रक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि चोरी छिपे अवैध कटान किया गया। ठूंठ दिखे तब पड़ताल शुरू की।
वन दरोगा मनीश कुमार ने बताया कि वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डीएफओ डॉ. ललित कुमार गिरि ने बताया कि लकड़ी बरामदगी के लिए आरा मशीनों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। जल्द माफिया को चिह्नित कर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें