रात 12 बजे के बाद से ही नई दरों से टोलटैक्स वसूलना शुरू
इस टोलप्लाजा पर इस साल दो बार टैक्स बढ़ोत्तरी हुई है। इस टोल में कार, वैन, जीप से एकल यात्रा करने पर पांच रुपये व 24 घंटे में वापसी पर 10 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। अब एकल यात्रा पर 140 रुपये जबकि निर्धारित समय पर वापसी पर 210 रुपये देने पड़ेंगे। टोल प्लाजा के जीएम गीतम सिंह और मैनेजर सौरभ परिहार ने बताया कि रात 12 बजे के बाद से ही नई दरों से टोलटैक्स वसूला शुरू कर दिया गया।
नेवादा टोल प्लाजा, शिवराजपुर में टोल टैक्स
वाहनों की श्रेणी एकल यात्रा शुल्क पहले/अब 24 घंटे में वापसी पर टैक्स पहले/अब
कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहन 135/140 200/210
हल्कके वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस 215/225 325/335
बस या ट्रक (दो एक्सल) 455/470 680/705
तीन एक्सल के वाणिज्यिक वाहन 495/515 745/770
चार से छह एक्सल वाले वाहन 715/740 1,070/1,110
सात या ज्यादा एक्सल वाले वाहन 865/900 1,300/1,350