कानपुर में कोहरे और ठंड का असर सोमवार को भी परिवहन सेवा पर पड़ा। दृश्यता कम होने से इंडिगो की मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट आ-जा नहीं सकी। स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई फ्लाइट समय से कुछ विलंब से आकर गई। इंडिगो की फ्लाइटें निरस्त होने की सूचना देरी से एसएमएस के जरिए देने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। दिल्ली, हावड़ा, मुंबई रूटों से आने और जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस सहित 32 ट्रेनें पांच से छह घंटे तक लेट पहुंचीं।
घंटों देरी से पहुंचीं यह ट्रेनें
श्रमशक्ति एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, वंदेभारत एक्सप्रेस एक घंटे, गोमती दो घंटे, सियालदह राजधानी दो घंटे, पटना राजधानी तीन घंटे,12393 संपर्क क्रंति तीन घंटे, मगध एक्सप्रेस पांच घंटे, एनई चार घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस दो घंटे, दरभंगा एक्सप्रेस तीन घंटे, बाड़मेर एक्सप्रेस चार घंटे सहित 32 ट्रेनें लेट आकर गईं। इसकी वजह से इंक्वायरी से लेकर टिकट वापसी काउंटर पर भीड़ लगी रही।