फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसे परिवहन मंत्री औचक निरीक्षण कहें या सिर्फ औपचारिकता, कानपुर में ये बातें आईं सामने

Thu, 27 Dec 2018 06:21 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह
विज्ञापन

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का औचक निरीक्षण बस नाम का है। दबी जुबान से ये बातें परिवहन विभाग में कार्यरत कर्मचारी ही कह रहे हैं। बुधवार को परिवहन मंत्री कानपुर के झकरकटी बस अड्डे का औचक निरीक्षण करने तो पहुंचे लेकिन उनकी फ्लीट आगे निकल गई। डेढ़ घंटे बाद मंत्री जब बस अड्डे पहुंचे तो बस औपचारिकता करने के बाद ही चले गए। 

विज्ञापन

 

परिवहन मंत्री के निरीक्षण में एक बात यह भी सामने आई कि झकरकटी बस अड्डे की अव्यवस्थाएं मंत्री के आने से कुछ मिनट पहले ही सुधार दी गईं। निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री ने बताया कि यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। हर हीने 250 नई बसें शामिल की जा रही हैं। 600 पुरानी बसों को निकाला जा चुका है। प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद समेत कुछ शहरों में सीएनजी बसें चलाने का अनुबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि डिपो में ही सीएनजी पंप खोलने का विचार है। 

रावतपुर होकर चलेंगी रायबरेली, लखनऊ की बसें 
झकरकटी बस अड्डे पर यात्री महेश मिश्रा ने परिवहन मंत्री से रावतपुर होकर लखनऊ, रायबरेली और हरदोई की बसों को चलाने की बात कही। मंत्री ने पूछा कि ऐसा संभव है या नहीं। जवाब हां में मिला तो उन्होंने कहा कि कि झकरकटी से जरीब चौकी, रावतपुर, गुरुदेव पैलेस से विकास नगर, गंगा बैराज होते हुए लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव और हरदोई के लिए कुछ बसे चलाई जाएं। एक महीने में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें