फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलकर करा दी किन्नर से शादी : पहली रात खुली पोल, पति बोला- मेरे साथ हुआ धोखा

Mon, 21 Jun 2021 11:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवती ने खुद बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने जबरन उसकी शादी यह बात छिपाकर करवा दी। मामला खुलने पर युवती अपने घर चली गई। ठगी का शिकार हुए युवक ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पनकी के रहने वाले दंपती ने झूठ बोलकर अपनी किन्नर संतान की शास्त्री नगर निवासी एक युवक से शादी करा दी। शादी की पहली रात में इस झूठ की पोल खुल गई।
विज्ञापन


आखिरकार बहू अपने मायके चली गई। वहीं धोखाधड़ी के शिकार युवक ने काकादेव थाने में अपनी किन्नर पत्नी, सास-ससुर और बिचौलिए समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शास्त्री नगर निवासी पीयूष ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2021 को पनकी में एक युवती से हुई थी।

युवती जन्म से किन्नर थी और यह बात युवती के परिजनों को पता थी। इसके बाद भी विजय नगर निवासी सत्यदेव चौधरी ने शादी के लिए मध्यस्थता की और दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद सच्चाई सामने आई तो पूरा परिवार दंग रह गया।
विज्ञापन


युवती ने खुद बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने जबरन उसकी शादी यह बात छिपाकर करवा दी। मामला खुलने पर युवती अपने घर चली गई। ठगी का शिकार हुए युवक ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बड़े अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर सलाह ली जा रही है। पहले लड़के पक्ष के आरोप को काकादेव पुलिस मानने को ही तैयार नहीं थी और तहरीर देने के बाद भी लौटा दिया था।

पीड़ित ने मामले की शिकायत अफसरों से की और युवती की जांच रिपोर्ट उनके सामने रखी तो पुलिस को भरोसा हुआ। इसके बाद काकादेव पुलिस एफआईआर दर्ज करने को तैयार हुई। पीड़ित युवक ने बताया कि शादी के बाद युवती की जांच उन्होंने खुद कराई तो सच्चाई सामने आई थी। इसके चलते सभी जांच रिपोर्ट उनके पास हैं और एफआईआर का आधार बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें