फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैलाही बाजार का ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में 200 घर

Fri, 17 Jan 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। कस्बे के मुखर्जी नगर के बैलाही बाजार में रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन से जला पड़ा है। इस वजह से 200 घरों में अंधेरा है। वहीं, लोगों को निजी कार्यों के साथ पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैलाही बाजार में रखे ट्रांसफार्मर से मुखर्जी वार्ड के 200 घरों को बिजली दी जाती है। मंगलवार को ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद से समस्या बनी हुई है। मुखर्जी नगर के मनोज पोरवाल, विजय विश्नोई, चुन्नी विश्नोई, माधव दीक्षित, शैलेष सोनी, मनोज स्वर्णकार, विनय विश्नोई ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर में खराबी आती रहती है। कभी-कभी केबल जलने से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है।
लोगों ने बताया कि बिजली न आने की वजह से घर के इन्वर्टर पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। पानी के लिए हैंडपंप या फिर वार्ड के जिन घरों में दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली दी जा रही, उनसे पानी लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर खराब होने के 24 घंटे के भीतर दूसरा ट्रांसफार्मर रखने का दावा करते हैं, लेकिन बैलाही बाजार में यह दिखावा साबित हो रहा। अवर अभियंता प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दूसरे ट्रांसफार्मर के स्टोर में आवेदन कर दिया था। गुरुवार दोपहर तक ट्रांसफार्मर आ नहीं पाया है। शुक्रवार को आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें