फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे ढाबों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Fri, 17 Jan 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
सिकंदरा के मदिरापुर स्थित ढाबे की जांच करती पुलिस। - फोटो : स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा के आलमपुर स्थित ढाबे पर संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव की शिनाख्त न होने व ढाबा कर्मचारी के गायब हो गया था। इसपर पुलिस ने निमयाें की अनदेखी कर संचालित हो रहे ढाबों व होटलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग ढाबों पर काम करने वाले मजदूरों की जानकारी जुटाना शुरू किया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित कई होटल व ढाबे नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे हैं। इनके पास पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाएं मौजूद नहीं हैं। यहां तक कि कई प्रतिष्ठाानों पर काम करने वाले मजदूरों का रिकार्ड भी नहीं है। मंगलवार तड़के सिकंदरा के आलमपुर स्थित अन्नपूर्णा ढाबा परएक 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था। अभी तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
वहीं, ढाबा से लापता हुए कर्मचारी के बारे में भी ढाबा प्रबंधन को कुछ मालूम न होने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ीं हैं। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पुलिस ने जिले के होटल व ढाबों पर कर्मचारियों का सत्यापन शुरू किया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से होटल व ढाबों में चेकिंग की जा रही है। इसमें कर्मचारियों के सत्यापन व होटल में रुकने वाले लोगों के प्रमाण पत्रों को देखा जा रहा है। संचालकों को नियमों को ध्यान में रखकर प्रतिष्ठान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें