फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुकने से 10 वार्डों की 15घंटे सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। थाना परिसर में रखा ट्रांसफार्मर फुकने से लगभग 10 वार्डों में विद्युत आपूर्ति 15 घंटे ठप रही। शनिवार की दोपहर दो बजे के बाद शुरू हो सकी।
विज्ञापन

कस्बे के बेला रोड थाना परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की रात कृष्ण जन्म के पहले ही केबल में फाल्ट हो गया। बिजली सप्लाई अचानक ठप हो गई। रात में विद्युत कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने का प्रयास करते रहे। जब सफलता नहीं मिली तो उसके अंदर के तार जलने की पुष्टि की।
अवर अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया की शुक्रवार की रात 11.55 बजे बेला रोड के थाना परिसर में रखा ट्रांसफार्मर के अंदर और केबल फाल्ट हो गया था। पहले बाहर केबल फाल्ट होने की बात समझकर ठीक करने का प्रयास किया गया। बाद में पता चला की ट्रांसफार्मर के अंदर फाल्ट होने से तार जल गए हैं। जिनको ठीक कराने में समय लगा। शनिवार की दोपहर दो बजे के बाद सप्लाई शुरू की जा सकी। जिससे 15 घंटे तक 132 केवीए सब स्टेशन में ब्रेकर डाउन रहा। कस्बे के लोगों ने बताया कि पूरी रात उमस भरी गर्मी में बितानी पड़ी। वहीं पीने के पानी का संकट हो गया। जहां तहां लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ा। कबीर नगर, तुलसी नगर, सुभाष नगर, नेहरू नगर, लोहिया नगर, केशव नगर, आजाद नगर, शास्त्री नगर, विकासनगर, गांधीनगर, रहीम नगर, निरालानगर आदि वार्डों की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें