फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें 12 जनवरी को होंगी प्रभावित, कर रहे हैं सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर

Thu, 12 Dec 2019 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
कानपुर में मेगा ब्लॉक के चलते दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों का संचालन 12 जनवरी को प्रभावित रहेगा। गोविंदपुरी स्टेशन के यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के लिए छह घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कानपुर से न तो कोई ट्रेन दिल्ली की तरफ जाएगी और न ही उधर से आ सकेगी।
विज्ञापन


गोविंदपुरी से भीमसेन तक डबल लाइन
गोविंदपुरी स्टेशन से भीमसेन तक (झांसी, मुंबई रूट) अभीसिंगल लाइन है। नॉन इंटरलॉकिंग काम के साथ ही इस रूट पर डबल लाइन बिछाई जा रही है। इसका बड़ा फायदा झांसी और मुंबई जाने वाली ट्रेनों को मिलेगा। अभी सिंगल लाइन पर क्रॉसिंग है।

 
विज्ञापन

इससे गोविंदपुरी स्टेशन जाने के लिए दिल्ली और झांसी रूट की ट्रेनों का यह केंद्र बिंदु है। यहां दिल्ली की ट्रेनों को लाइन पर सिग्नल देने के लिए झांसी रूट की ट्रेनों को रोकना पड़ता है। यहां ट्रेनों के रुकने से कई बार यात्रियों संग चोरी-लूट की घटनाएं होती हैं।

गोविंदपुरी स्टेशन पर दो अतिरिक्त लूपलाइन भी बनाई जा रही हैं। इससे स्टेशन के प्लेटफार्म भरे होने के बावजूद ट्रेनों को लूपलाइन में खड़ा कराया जा सकेगा। आउटर पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। गोविंदपुरी में एक नया प्लेटफार्म भी बनेगा।

झांसी, फतेहपुर, इटावा की ट्रेनें गोविंदपुरी से
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर दो नई लूप लाइनें बनने के बाद इटावा, फतेहपुर और झांसी की ट्रेनें कानपुर सेंट्रल के बजाए गोविंदपुरी से चलेंगी। ट्रेनों के कोचों में पानी भरने के लिए भी गोविंदपुरी में कोच वॉटरिंग सिस्टम को मंजूरी मिल चुकी है। इससे ट्रेनों को पानी के लिए सेंट्रल नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें