औरैया में सरसों के खेत में बुधवार की रात एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर किया गया। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परिवारीजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा है।
अयाना गांव निवासी शिवम उर्फ झल्लू (25) पुत्र स्व. सिपाही लाल कठेरिया ने बुधवार की रात लगभग आठ बजे गांव के बाहर स्थित प्रेमबाबू के सरसों के खेत में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे शिवम की चीखे निकल पड़ी। शिवम की चीख सुनकर व खेत से उठी आग की लपटों को देख खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े और आग बुझाकर उसे बचाया।