फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सहालग में ट्रेनें फुल, बसों के सहारे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहालग में आवाजाही बढ़ने से ट्रेनें पूरी तरह से फुल चल रही हैं। जनरल के साथ ही स्लीपर में भी लोगों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को बसों के सहारे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शादी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आवागमन कर रहे हैं। वहीं, गर्मियों की छुट्टियों में भी घूमने के लिए कुछ निकले हुए हैं। लंबा सफर ट्रेनों में ज्यादा बेहतर होने की वजह से लोग ट्रेनों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में ही ट्रेनें फुल चल रही हैं। लंबे रूट की नेता जी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट के साथ ही रुटीन रुटीन स्पेशल ट्रेनों में भी भीड़ अधिक चल रही है। इनके अनाराक्षित कोच में लोगों को लटककर सफर करना पड़ रहा है।
वहीं, आरक्षित स्लीपर और चेयरकार वाले कोच में भी लोग वेटिंग टिकट लेकर खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या उन लेागों को हो रही है, जो कन्फर्म टिकट लेकर स्लीपर कोचों में सफर कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर मथुरा-छप्परा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पूरी तरह खचाखच भरी हुई है। इसके जनरल कोचों के साथ ही आरक्षित कोचों में भी भीड़ होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने की वजह लोग लंबी यात्रा पर भी बसों के सफर को सुगम मान रहे हैं। रोडवेज को नई छह बसें मिलने से फिलहाल राहत है। हालांकि आगामी दिनों में चुनाव के लिए और बसें जाने पर बसों के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें