फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तहसील में मधुमक्खियों के हमले से 24 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/चकरनगर। तहसील परिसर में मंगलवार को मधुमक्खियों ने हमला करके करीब 24 लोगों को घायल कर दिया। इससे खलबली मच गई। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


चकरनगर तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर समय करीब 12 बजे अचानक एक मधुमक्खियों के झुंड ने तहसील परिसर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इसमें अधिवक्ता प्रकाश पोरवाल, नगेंद्र पाल सहित करीब छह अधिवक्ता घायल हो गए। इसके उपरांत दाऊदपुर निवासी अंकित त्रिपाठी, एक महिला, स्टांप वेंडर शिवनारायण और सहसों के गांव पसिया निवासी बुजुर्ग दिलासा राम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवनारायण व दिलासा राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
यहां पर डॉक्टरों की टीम ने दिलासा राम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अफरातफरी के माहौल के बीच लोगों ने मुंह पर गमछा बांधकर अपनी जान बचाई। अधिवक्ताओं और वादकारियों ने प्रशासन से मधुमक्खियों के छत्तों को तुड़वाने की मांग की है। एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने बताया कि आज मेरी ड्यूटी नामांकन में थी। जल्द मधुमक्खियों के छत्ते को तुड़वाकर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें