फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेनें फुल, मथुरा के लिए रोडवेज चलाएगा 15 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर इटावा जंक्शन से मथुरा के लिए दो ट्रेनें चलती हैं। इन दोनों ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इससे लोगों को मथुरा के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। इससे लोग जन्माष्टमी वाली दिन बांके बिहारी के दर्शन करने को निजी साधन समेत अन्य विकल्प तलाशने लगे हैं। वहीं, रोडवेज परिवहन निगम जन्माष्टमी पर 15 बसों का संचालन करेगा, इससे लोगों को मथुरा जाने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस व संगम एक्सप्रेस में 17 अगस्त तक कोई सीट खाली नहीं है। इन ट्रेनों में 50 से अधिक वेटिंग चल रही है। इससे लोगों को मथुरा के लिए कोई सीट नहीं मिल पा रही है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इटावा, आगरा, मथुरा होते हुए दिल्ली के लिए 15 बसों को संचालन की जाएंगी। ताकि यात्रियों को मथुरा जाने के लिए कोई दिक्कत न हो। एआरएम मयंक कुमार सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी को देखते हुए मथुरा के लिए अतिरिक्त बसों की संख्या बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें