फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत दर्शन का ट्रेन टूर 22 से शुरू, आप भी करना चाहते हैं सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर

Tue, 09 Feb 2021 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : twitter
विज्ञापन
रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की दक्षिण भारत दर्शन यात्रा 22 फरवरी से गोरखपुर स्टेशन से शुरू होगी। तीन मार्च तक के यात्रा पैकेज में कानपुर सेंट्रल से यात्रियों को चढ़ने उतरने की सुविधा मिलेगी। प्रति यात्री पैकेज का मूल्य 9450 रुपये है।
विज्ञापन


इसमें रहने, खाने के अलावा स्थानीय बसों से घूमना शामिल है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्त ने बताया कि दक्षिण भारत दर्शन ट्रेन गोरखपुर से चलने के बाद देवरिया, सदर मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर और झांसी स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों से यात्री सवार हो सकते हैं।

यात्रियों को कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, मदुरई (मीनाक्षी मंदिर) के दर्शन कराए जाएंगे। इच्छुक यात्री ऑनलाइन टिकट के अलावा स्टेशन के काउंटर पर भी बुकिंग करा सकते हैं। सीट खाली होने तक ही बुकिंग होगी। कानपुर से चढ़ने उतरने के बारे में  हेल्पलाइन नंबर 8287930930 पर जानकारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें