फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः ट्रेन में लूट के मुकदमे में हुई किशोरी के चाचा की पेशी

Sat, 02 Mar 2019 12:11 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उन्नाव जिले में भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा की शुक्रवार को रेल यात्रियों से लूटपाट के मुकदमे में पेशी हुई। न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली पेशी तारीख 14 मार्च तय की है। आरोपी को पुलिस रायबरेली जेल से कड़ी सुरक्षा में लाई।
विज्ञापन


वर्ष 1999 में जीआरपी थाने में दर्ज बालामऊ पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट के मुकदमे में किशोरी के चाचा को शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने मुकदमे में शेष गवाहों के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के निर्देश देते हुए अगली पेशी तारीख 14 मार्च तय की है।

मालूम हो कि कोर्ट के वारंट पर नवंबर में दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए किशोरी के चाचा को इस समय रायबरेली जेल में रखा गया है। पुलिस कड़ी सुरक्षा में अपने निजी वाहन से पेशी के बाद फिर रायबरेली जेल लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें