उरई। झांसी कानपुर रेलवे सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते दो घंटे के ब्लाक के कारण एक एक्सप्रेस ट्रेन समेत दो मालगाड़ी प्रभावित हुई। एक्सप्रेस ट्रेन उरई स्टेशन पर चालीस मिनट से ज्यादा खड़ी रही। इसके यात्रियों को परेशानी हुई।
झांसी कानपुर रेलवे सेक्शन में उरई आटा स्टेशन में दोपहर 12:15 से 2:15 बजे तक और 12:30 से 2:30 बजे तक आटा उसरगांव सेक्शन में ब्लाक लिया गया था। इसके अलावा उरई भुआ सेक्शन में 12:20 से 1:50 बजे तक डेढ़ घंटे का ब्लाक लिया गया। इसके कारण झांसी की ओर जाने वाली मिलेट्री स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। जबकि, खाद लादकर कानपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ा किया गया। इसके साथ ही पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक पर 2:38 से 3:10 बजे तक खड़ा कर दिया गया। ब्लाक क्लियर होने पर ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेल पथ निरीक्षक जीएस निरंजन ने बताया कि सर्दियों के चलते ट्रैक की मरम्मत के काम किया जा रहा है। यह काम भुआ से उसरगांव तक करीब 35 किलोमीटर के रेलवे सेक्शन में चल रहा है।