फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं ने 11 बीघा फसल बर्बाद की

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सजेहरा में शनिवार की रात अन्ना जानवरों ने एक बार फिर कहर बरपाया और जानवरों ने गांव के कई किसानों की 11 बीघा की उर्द, मूंग, अरहर, ज्वार की फसल को चर ली। किसानों ने जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के सजेहरा गांव के किसान बराती धानुक जगदीस रामगोपाल भवानी सहित आधा दर्जन से अधिक किसानों की 11 बीघा फसल को अन्ना जानवरों ने चट कर लिया। किसानों ने बताया कि उनके खेतों में उर्द, मूंग, अरहर, ज्वार की फ सल थी, शनिवार रात अन्ना जानवर खेत में घुस आए और फ सल को नष्ट कर दिया, जबकि हम सब दिन रात अन्ना जानवरों से खेतों की रखवाली करते है, लेकिन नजर चूकते है अन्ना जानवर कहर बरपा देते हैं। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में स्थाई गौशाला है जो सिर्फ नाम मात्र के लिए है। उसमें न तो जानवर है और न कोई देखने वाला। गांव में एक सैकड़ा अन्ना जानवर है जो सड़क व गांव के अंदर विचरण करते है और मौका पाकर खेतों घुसकर फसल को बर्बाद कर देते है। अन्ना जानवरों से मुक्ति के लिए कई बार जिम्मेदारों को भी अवगत कराया पर किसी ने सुध नही ली। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि उकुरवा ग्राम पंचायत के मजरा सजेहरा में जो मवेसी अन्ना घूम रहे है वह घरेलू पशुपालकों के है। उकुरवा के मजरा सहादतपुर में गोशाला है और उसमें आधा सैकड़ा से अधिक जानवर बंद है। प्रधान को निर्देश दिए गए है कि ऐसे पशुपालकों की सूची बना कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें