फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन की डस्टबिन में 20 गुना समाएगा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। लंबी दूरी की ट्रेनों में कचरा फैलने और पटरियों पर फेंके जाने की समस्या पर अब रोक लगेगी। झांसी के वैगन मरम्मत कारखाने ने एलएचबी कोचों के लिए नई कचरा निपटान प्रणाली विकसित की है। इसमें 18 लीटर की जगह 367.4 लीटर कचरा जमा किया जा सकेगा।
पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि वर्तमान में छोटे कूड़ेदान जल्दी भर जाते हैं जिससे कचरा केबिन में फैलता है। झांसी वर्कशॉप ने इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने का प्रयास किया है। एक एलएचबी कोच में स्थापित किया गया है। इसे अब अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के निरीक्षण के लिए भेजा गया है। आरडीएसओ की मंजूरी के बाद इसे बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई प्रणाली में फर्श पर गारबेज ड्रॉप बॉक्स, सेंट्रल कनेक्टर और अंडरगियर में स्टेनलेस स्टील गारबेज कलेक्टर है। यात्री के कचरा डालते ही वह गुरुत्वाकर्षण से सीधे नीचे बने कलेक्टर टैंक में चला जाता है। इससे केबिन में कचरा जमा होने और दुर्गंध फैलने की आशंका कम होगी। कलेक्टर टैंक में विशेष 3:10 टेपर डिजाइन है, जिससे डिपो पहुंचने पर कचरा तेजी से खाली होगा। ड्रॉप बॉक्स और कलेक्टर की धुलाई और स्वच्छता की भी व्यवस्था की गई है।

फैक्ट
मौजूदा क्षमता : करीब 18 लीटर
नई क्षमता : 367.4 लीटर
क्षमता में बढ़ोतरी : 20 गुना से अधिक
प्रणाली : गुरुत्वाकर्षण आधारित
कलेक्टर : स्टेनलेस स्टील
मौजूदा स्थिति : एक एलएचबी कोच में प्रोटोटाइप स्थापित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें