अजगैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन डिरेल
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में सीमेंट लेकर बिहार प्रांत जा रही मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। ट्रेन अजगैन रेलवे स्टेशन पर डिरेल हुई। जानकारी मिलते ही एडीएम समेत डीएन व सीनियर डीएसओ मौके पर पहुंचे।
इंजन के पास डिब्बे के दाहिने तरफ के दो पहिए पटरी से उतरे मिले। आरपीएफ व जीआरपी टीम भी मौके पर पहुंची। यह हादसा कानपुर से लखनऊ जाने वाले डाउन ट्रैक पर हुआ। तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुट गई। साथ ही रूट पर कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया।