फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेन-18 का नहीं खुला गेट, मची भगदड़

Sat, 13 Jul 2019 05:59 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन 18 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर दरवाजा ही नहीं खुला। दो मिनट के ठहराव में ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास ई-1 का कोच न खुलने से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद यात्री दूसरे कोच से चढ़े और उतरे। इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर 11 मिनट तक खड़ी रही। 

विज्ञापन


दरअसल इस ट्रेन में चलते हुए कोच नहीं खुलता है। आटोमेटिक सिस्टम से ठहराव पर दो मिनट के लिए गेट खुलता है या ड्राइवर चाहता है तभी गेट खुलता है। ट्रेन शुक्रवार सुबह 10:16 बजे जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची तो एक कोई का गेट नहीं खुला। यात्रियों को कोई परेशान न हो इस वजह से ट्रेन को 10:18 के बजाय 10:27 बजे वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें