इससे पिकअप सवार चालक और क्लीनर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्राला के चालक और क्लीनर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल ट्राला सवार दोनों मौके पर नहीं मिले हैं। प्लॉस्टिक की खाली क्रेट लदी होने से पिकअप का चकरमंडी सब्जी लेने जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पिकअप सवार दोनों शवों के अवशेष ही बचे
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड बुलाकर दोनों गाड़ियों की आग बुझाई। इसके बाद क्रेन की सहायता से पुलिस ने आरओबी के ऊपर से दोनों गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। आग की चपेट में आने से पिकअप सवार दोनों शवों के अवशेष ही बचे हैं।
पुलिस शिनाख्त कराने का कर रही है प्रयास
इससे पुलिस को शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लगी है। इससे पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।