फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने छात्रों को रौंदा, फिर खाई में पलटी...तीनों की मौत, मचा हड़कंप

Fri, 22 Mar 2024 08:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार छात्रों को रौंद डाला। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद खाई में पलट गई। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, परिजनों को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पतारा में स्टेशन रोड के सामने साइकिल से जा रहे तीन छात्रों को रोडवेज बस ने कुचल दिया है। हादसे में तीनों की मौत हो गई और बस खाई में जा घुसी। मृतकों में अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार शामिल हैं, जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से हुई है।

विज्ञापन



क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया

पुलिस ने बताया कि तीनों हमीरपुर के भरुआसुमेर स्थित पॉलिटेक्निक के छात्र थे। प्रतिदिन स्टेशन पर साइकिल खड़ी कर ट्रेन से कॉलेज जाते थे। क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा किया गया है। वहीं, हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। मृतकों के परिजन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें