फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा...मौत, चालक को हिरासत में लिया

Wed, 20 Dec 2023 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से छात्रा की जान गई है। यहां नो एंट्री होने के बावजूद भी वाहनों का आवागमन होता है। इसी के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा डाला।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंद दिया। हादसे में नाबालिग छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है। हादसा जरीब चौकी चौराहे का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से छात्रा की जान गई है। यहां नो एंट्री होने के बावजूद भी वाहनों का आवागमन होता है। इसी के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा डाला।
मृतका की शिनाख्त नंदनी महेश्वरी के रूप में हुई है, जो हेलमेट लगाए हुए थी। पिता डॉ. राजाकुमार महेश्वरी ने बताया कि बेटी दोपहर स्कूटी से बिरहाना रोड से सीएस कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान जरीब चौकी चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें