फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में दर्दनाक हादसा: कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर…दो की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 12 Aug 2025 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ में जीटी रोड पर एक कंटेनर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बेबर की तरफ जा रही बाइक को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा प्रेमपुर जीटी रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब सात बजे हुआ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक अजित (35) और कश्मीर सिंह (50) दोनों मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के अरमसराय गांव के रहने वाले थे। वे छिबरामऊ से अपने गांव वापस जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया
हादसे के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शवों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें