फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर युवक और किशोरी को कुचला...मौत, चार घायल

Thu, 05 Oct 2023 05:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Accident: हादसे में सौरभ और साहिबा की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक इरफान निवासी जिनहापुरी मोहल्ला, ट्रक चालक हरनरायन निवासी कानपुर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का हटाकर यातायात सुचारू करवाया है।
विज्ञापन
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित पश्चिमी चौराहे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारने के बाइक के पास खड़े युवक और किशोरी को कुचल दिया। इसके बाद ट्रक खंती में जाकर पलट गया।

विज्ञापन

हादसे में युवक और किशोर की मौत हो गई। वहीं ट्रक, ऑटो के चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इटावा से बकेवर की ओर जा रहा ट्रक पश्चिमी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर उतर गया।
यहां तेज रफ्तार ट्रक एक ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने कोल्ड स्टोर में अपने पिता को खाना देकर लौट रही किशोरी साहिबा (14) को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक ने सड़क किनारे बाइक के पास खड़े युवक सौरभ (26) को भी टक्कर मारते हुए पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो की मौत और चार घायल
हादसे में सौरभ और साहिबा की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक इरफान निवासी जिनहापुरी मोहल्ला, ट्रक चालक हरनरायन निवासी कानपुर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का हटाकर यातायात सुचारू करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें