फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर होटल में घुसा डंपर, आग में जलकर खलासी की मौत, चालक रेफर

Tue, 03 Oct 2023 06:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Accident: हादसे में खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया है। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चलते डंपर अनियंत्रित होकर एक होटल में घुस गया। इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया और भीषण आग लग गई। हादसे में खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया है।

विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक और खलासी दोनों सगे भाई हैं। आग से होटल और वहीं पास में खड़ा स्कूटी से लदा कंटेनर चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक डंपर फिरोजाबाद से इटावा की ओर जा रहा था। मलाजनी के पास दुर्गा होटल के सामने पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के कारण डंपर ट्रैक्टर से टकराता हुआ दुर्गा होटल में घुस गया।

विज्ञापन

डीजल टैंक फटने से लगी आग
इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया और उसमें भीषण आग लग गई। साथ ही, होटल भी आग की चपेट में आ गया। इस भयानक हादसे से पुलिस प्रशासन ने यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया। इसी बीच डंपर से निकली आग की लपटों से सड़क पर खड़े एक स्कूटी से भरे कंटेनर ने भी आग पकड़ ली।

चालक ने कूदकर बचाई जान
कंटेनर में 42 स्कूटी लदी हुई थीं। इसी बीच दमकल की चार गाड़ियां हादसा स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद डंपर, होटल व स्कूटी से भरे कंटेनर पर लगी आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में चालक आमोद कुमार (23) पुत्र शेषपाल निवासी फिरोजाबाद कूदकर बच गया।
विज्ञापन

डंपर में फंसने के कारण खलासी नहीं निकल सका
वहीं, उसका खलासी भाई बसंत कुमार (22) उसकी डंपर में फंसने के कारण बुरी तरह जलकर मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली मौके पर सीओ अतुल प्रधान व प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी मय फोर्स के पहुंच गए। चालक को अपने पुलिस वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें