टंकी के फटने की डर से कोई पास नहीं गया
घटनास्थल पर मौजूद लोग जब तक उसे बचा पाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और उसे तुरंत जिला असपताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, कार में लगी आग को बुझाने का लोगों ने प्रयास किया लेकिन कार की ईंधन टंकी के फटने की डर से कोई पास नहीं गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब तक कार में लगी आग पर काबू पाया इससे पहले ही कार जलकर राख हो गई।
चार माह पहले पत्नी को पीटते हुए वीडियो किया था वायरल
शिवम की सास मुन्नी देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री ज्योति की शादी चार साल पहले की थी। दो बच्चे भी हैं, शिवम शराब पीकर ज्योति के साथ आएदिन मारपीट करता था। तीन जून को उसने बेरहमी से ज्योति के साथ मारपीट कर उसका वीडियो मोबाइल से बनाकर वायरल भी किया था। जिसका मुकदमा भी बकेवर थाने में दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट पहुंचा था। जहां बाद में पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद वह ज्योति को घर भी ले गया पर मारपीट करनी बंद नहीं की।
गुरुवार को पिता व पत्नी को दी थी जान से मारने की धमकी
गुरुवार को भी शिवम ने अपनी पत्नी ज्योति को प्रताड़ित किया तो शिवम के पिता अवधेश ने विरोध किया। तब शिवम ने अपनी पत्नी और पिता को शाम तक जान से मारने की धमकी दी और घर से निकल गया। धमकी से भयभीत अवधेश अपनी पुत्र वधू ज्योति को उसके मायके छोड़ आए। शाम को शिवम जब अपने घर आया तो घर से पत्नी और पिता को नदारद देखकर अपनी ससुराल आ धमका। दामाद शिवम को घर आया देख उसकी सास मुन्नी देवी भयभीत हो गई और डर की वजह से उन्होंने जब दरवाजा नहीं खोला तो वह आक्रोशित हो गया और उसने यह घटना अंजाम दे डाली।