फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: औरैया में दर्दनाक हादसा; वाहन का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, दो बालिकाओं समेत तीन की मौत

Sun, 10 Dec 2023 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Accident: सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें माइल संख्या-137 के पास रविवार साढ़े 11 बजे के करीब वाहन पुल पर कुछ लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुल से निकली तेज रफ्तार कार ने नौ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

टक्कर मारते हुए कार तेजी से निकल गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां दो बालिकाओं समेत तीन को डॉक्टर ने मृत बता दिया। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर सामने आया।
इसमें वाहन का इंतजार कर रहे नौ लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। चीख-पुकार के बीच एक ही परिवार के लोग बुरी तरह से खून से लथपथ नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया
इसमें नगला पहाड़ी निवासी आराध्या (8) पुत्री सोनू सिंह, गुनगुन (10) पुत्री रमन सिंह व रमन सिंह (40) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें