कानपुर। नवरात्र मेले में बारादेवी मंदिर के आसपास का यातायात बदला हुआ रहेगा। ट्रैफिक विभाग की ओर से गुरुवार सुबह चार बजे से 31 मार्च तक ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है। यह व्यवस्था कानपुर और आसपास के जिले के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए की जा रही है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि मेले को लेकर सभी दुर्गा मंदिरों के आसपास ट्रैफिक स्टाफ को तैनात किया गया है। बारादेवी मंदिर मेनरोड पर स्थित है। जाम की समस्या को देखते हुए डायवर्जन लागू किया जा रहा है।
यह रहेगी व्यवस्था
- बारादेवी चौराहे से कोई भी वाहन गोशाला की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें साइट नंबर एक से होते हुए रवाना किया जाएगा।
- गोशाला चौराहे से कोई भी वाहन बारादेवी चौराहे नहीं जाएंगे। उन्हें गोशाला चौराहे से सोंटे वाले बाबा हनुमान मंदिर या किदवईनगर थाने होते हुए जाना होगा।