फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संत रविदास जयंती पर बदला रहेगा यातायात, कार्यक्रम समाप्ति तक बदली रहेगी व्यवस्था, पढ़ें प्लान

Tue, 11 Feb 2025 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि जयंती के अवसर पर शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से शोभायात्राएं निकलेंगी। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि जयंती के अवसर पर शहर के अलग अलग थानाक्षेत्रों से शोभायात्राएं निकलकर ईदगाह चौराहे पर एकत्रित होंगी। इसे देखते हुए बुधवार सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

रॉयल क्लिफ होटल की तरफ से आने वाला यातायात जिसे कर्नलगंज चौराहा की तरफ जाना है। ऐसे वाहन हर्ष नगर पेट्रोल पंप से दाहिने मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहा, रामबाग चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। ऐसे ही कर्नलगंज चुन्नीगंज से आने वाला यातायात जिसे हर्ष नगर पेट्रोल पंप, रॉयल क्लिफ होटल की तरफ जाना है ऐसे वाहन बजरिया, बकरमंडी ढाल से सीधे रामबाग तिराहा, ब्रहम नगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें