कानपुर में केस्को की ओर से मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में मरम्मत कार्य कराने के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। फूलबाग, झाड़ी बाबा, खास बाजार क्षेत्र में सुबह 10 से डेढ़ बजे व अहिरवां, देवीगंज और कर्रही में सुबह 10 से पांच बजे के बीच बिजली नहीं आएगी। गोविंदनगर के सहगल नर्सिंगहोम के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से पांच बजे और ग्वालटोली, सूटरगंज, एसएसपी कार्यालय में 11 से दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा शास्त्री नगर, पीली बिल्डिंग, आईटीआई हॉस्टल में 11 से दो बजे और रतनपुर, गंगागंज गांव, शताब्दी नगर में 10 से चार बजे बिजली नहीं आएगी। वहीं, जीआईसी, बकरमंडी, लकड़मंडी, मालरोड इलाके में 11 से 2 बजे और दबौली, मलिकपुरम आदि इलाकों में 10:30 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी।