फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंस गई हाइवे की सर्विस लेन, फंसे सैकड़ों वाहन

Sun, 30 Nov 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां में हाइवे का सर्विस लेन अचानक धंस गया। जिससे एक लेन पर यातायात ठप हो गया। करीब चार घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस को भी जाम खुलवाने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 बताते चलें के रनियां के मंटोरा के निकट हाइवे निर्माण चल रहा है। इसमें एनएचआई ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में सर्विस लेन बना रखा है। शनिवार की दोपहर अचानक सर्विस लेन की सड़क अचानक धंस गई, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए। इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही।
दुपहिया वाहन चालक तो किसी तरह से निकलते रहे। लेकिन, भारी वाहन चालकों के लिए यह जाम मुसीबत बन गया। करीब 4 घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सूचना के करीब ढाई घंटे बाद पहुंची पुलिस को भी जाम खुलवाने में पसीना आ गया।  एनएचआई के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि यह सर्विस रोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बड़े और भारी वाहनों के चलने के लिए नहीं है। यहां 20 टन लादने वाले ट्रक भी निकलते हैं, जिससे सड़क ध्ंासी है। रोड साफ होने पर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें