फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जमीन’ के लिए कांग्रेस को चाहिए धमाकेदार मुद्दा

Sat, 29 Nov 2014 03:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जमीन तलाश रही कांग्रेस पार्टी को एक ऐसे धमाकेदार मुद्दे की तलाश है, जिसके दम पर वह जनता के बीच पैठ बना सके। इसके लिए जिला पदाधिकारियों से भी सुझाव मांगे गए हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी जिला कमेटियों से लेकर प्रदेश इकाई तक संगठनात्मक रूप से बदलाव करने वाली है। कार्ययोजना भी तैयार है, पर मुद्दा नहीं होने से पार्टी घोषणा करने से वह हिचक रही है।
विज्ञापन

 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी कांग्रेस की संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर कई बार प्रश्न चिह्न उठा चुके हैं। तब से लेकर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री केंद्र और प्रदेश इकाई के बीच कई बैठकें कर चुके हैं। यह पूरी कवायद प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव को लेकर हुई है। अब जबकि यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो उसकी घोषणा नहीं हो पा रही है। कहा जा रहा है कि जिस नए संगठन को 2017 के यूपी चुनाव के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उसको इस तरह बिना किसी माहौल के उतारना ठीक नहीं होगा।

 मुझे लगता है कि झारखंड चुनाव परिणाम आने के बाद काफी कुछ स्थिति साफ हो जाएगी। वह पार्टी के लिए एक बेहतर अवसर हो सकता है। वैसे भी केवल मुद्दे के लिए संगठनात्मक प्रक्रि या को कब तक रोका जाएगा।
विज्ञापन

- राजाराम पाल, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस

पार्टी में संगठन स्तर पर क्या होने वाला है अभी कुछ तय नहीं है। प्रदेश और राष्ट्रीय इकाई की तरफ से जो भी सिस्टम बनाया जाएगा उसकी के अनुसार पार्टी काम करेगी। जो भी होगा, उसकी पूरी जानकारी हमें नहीं है।
- जुबैर अहमद जोनल कोआर्डिनेटर

हम लोगों को मंडल और वार्ड स्तर तक संगठन की प्रक्रिया पूरा करने को कहा गया है। पदाधिकारियों की पूरी सूची प्रदेश इकाई को भेजने का निर्देश हैं। इसके बाद क्या होगा अभी कुछ तय नहीं है। जैसे ऊपर से निर्देश मिलेगा, वैसे ही किया जाएगा।
विज्ञापन

- अभिजीत सिंह सांगा, अध्यक्ष, कांग्रेस नगर ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें