फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 वाहनों का ई-चालान

विज्ञापन
रनियां में हाईवे की सर्विस रोड़ पर खड़े वाहनों का चालान करती ट्रैफिक पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में हाईवे पर खड़े 26 वाहनों का यातायात पुलिस ने ई-चालान कर दिया। फैक्टरियों में आने वाले वाहनों को चालक हाईवे पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

रनियां में हाईवे पर की जा रही अवैध पार्किंग में लगाम नहीं लग पा रही है। यातायात पुलिस की कार्रवाई के बाद भी चालक हाईवे पर ही ट्रक व अन्य वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। गुरुवार को यातायात प्रभारी देवेंद्र सिंह ने रनियां में अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। राजेंद्रा चौराहा, विसायकपुर, रनियां पड़ाव व पामा रोड में वाहन सड़क पर खड़े मिले। साथ ही कई वाहन विपरीत दिशा से आते मिले। पुलिस ने ऐसे कुल 26 वाहनों का चालान काट दिया। इसमें अधिकांश ट्रक व टैंकर शामिल थे। इधर, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें