फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कल व्यापारी मनाएंगे नो यूपीआई डे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कानपुर जिला और प्रदेश पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक बुधवार को हुई। इसमें यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क का विरोध करने का निर्णय लिया गया। संगठन से जुड़े प्रदेश पदाधिकारी और व्यापारी दो अक्तूबर को नो यूपीआई डे मनाते हुए यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने कोपरगंज स्थित कार्यालय के बाहर पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बताया गया कि 15 अक्तूबर से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एमडीआर शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। अपंजीकृत व्यापारियों को इसका इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिल पाएगा, जिससे अतिरिक्त लागत का बोझ बढ़ेगा। इससे कुछ व्यापारी डिजिटल भुगतान के बजाय नकद भुगतान को प्राथमिकता दे सकते हैं। इस मौके पर आशीष मिश्र, विनायक पोद्दार, संजय मिश्र, मनोज विश्वकर्मा, मयंक दीप सिंह, अब्दुल वहीद, रतन सिंह राजू, अतरुद्दीन, कुंदन शर्मा, महेश गंगवानी, भूपिंदर सिंह, मनीष वंशदानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें