फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समस्याओं को लेकर व्यापारियों का तीसरे दिन भी चला हस्ताक्षर अभियान

Tue, 20 Jan 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर की मुख्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के तीसरे दिन संगठन के लोगों ने दुकानदार, व्यापारियों व अन्य लोगो से संपर्क कर हस्ताक्षर कराए। करीब दो सौ लोगों के हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि संगठन के रूरा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा व धर्मेंद्र सिंह, विष्णु गौर, अरविंद कौशल के साथ सोमवार की दोपहर को रूरा नहर पुल से अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पूर्व में नहर से कानपुर के लिए संचालित सीएनजी बस सेवा पुनः चालू कराना, नगर के स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं बढ़ाने के साथ ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही है।
वहीं, सामुदायिक केंद्र में आबादी के हिसाब से सुविधाएं बढ़ाने के साथ अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग हो रही है। इससे आस पास गांव के लोगों को लाभ पहुंच सके। हस्ताक्षर अभियान पूरा होने के बाद सारे प्रपत्रों को देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को डाक द्वारा अपनी बात पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें