फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरी मंगलपुर और ररोंख की टीमों ने मारी बाजी

Tue, 20 Jan 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। ब्लॉक के परौंख गांव में सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत सोमवार को वॉलीबॉल का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस प्रतियोगिता में बरी मंगलपुर, खल्ला और ररोंख, परौंख की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मैच बरी मंगलपुर और खल्ला टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दो सेट में खल्ला की टीम ने 21-19, 21-17 प्वाइंट से बरी मंगलपुर को हराकर जीत हासिल की। वहीं, दूसरे मुकाबले में ररोंख और परौंख की टीमों ने आमने-सामने टक्कर ली। तीन सेट पूरे खेले गए। इसमें ररोंख 21-19, 21-17, 21-18 प्वाइंट पाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सूर्या खेल समिति के सदस्य अशोक, क्षेत्र प्रमुख गोपाल सावन शर्मा, मंजीत, पुष्पेंद्र और विवेक सागर आदि मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें