फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: घर में घुसी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से महिला की मौत, मृतका की मां व बेटी घायल

Fri, 15 Nov 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़ और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में बघौली के पहाड़पुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली एक घर में घुस गई। क्षतिग्रस्त हुई दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की जान चली गई। मृतका की मां और बेटी भी हादसे में घायल हो गईं। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


थाना कुतुबनगर (जिला सीतापुर) के तेजीपुरवा गांव निवासी रामश्री (30) पत्नी भैयालाल बघौली के पहाड़पुर गांव स्थित अपने मायके में एक हफ्ते पहले ही आई थी। शुक्रवार दोपहर वह घर पर खाना बना रही थी। पास ही उसकी बेेटी काजल (10), पिता सती प्रसाद और मां सरजू (65) बैठी थीं।

तभी वहां से निकल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके घर में घुस गई और रामश्री, उसकी मां व बेटी दीवार के मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाया लेकिन तब तक रामश्री की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सरजू व काजल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बघौली थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें