फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: वाहन की टक्कर से घंटों सड़क किनारे पड़ी रही घायल महिला, डॉक्टरों ने किया इलाज से इंकार, मौत

Fri, 15 Nov 2019 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में नौबस्ता बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घालय हुई महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई। राहगीर उसे इलाज के लिए निजी अस्पतला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घायल का इलाज करने से इंकार कर दिया। कुछ ही देर में महिला ने तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। वहीं, नौबस्ता थाना प्रभारी आशीष कुमार शुक्ला ने अस्पताल की लिखित शिकायत सीएमओ से करने की बात कही है। शुक्रवार को नौबस्ता बाबानगर निवासी रजनी शर्मा 45 दोपहर को नौबस्ता बाईपास से घर जा रही थीं।

तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने सड़क किनारे घायलावस्था में देखा तो उठा कर आनंद विहार स्थित चौहान अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने घायल के साथ किसी परिजन के मौजूद न होने पर उन्हें बाहर कर दिया।
विज्ञापन


राहगीरों ने बताया अगर समय से इलाज मिल जाता तो महिला की जान बच सकती थी। सूचना पर नौबस्ता चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बाद में मृतका के पास से मिली आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त कर बेटे विमल, कमल व बेटी छाया को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें