फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ट्रैक्टर खड्ड में गिरा...साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा, बाल-बाल बचा चालक और सवार

Tue, 12 Mar 2024 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: थाना इंचार्ज विनेश कुमार ने बताया अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर  के निकटवर्ती ग्राम ज्ञानी बम्बे के समीप सोमवार शाम साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर गहरे खड्ड में जा गिरा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकलवाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

ज्ञानी ग्राम की तरफ से चालक ट्रैक्टर खेत जोतने के लिए रोटावेटर लेकर पास के ही खेत में जा रहा था। तभी ज्ञानी बंबा के समीप याकूबपुर की तरफ से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी को घुमा दिया, जिससे ट्रैक्टर पास में बने खड्ड में पलट गया। चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसको मामूली चोटे ही आई। मौके पर थाना पुलिस बेला थाना इंचार्ज विनेश कुमार मय हमराह फोर्स व याकूबपुर चौकी इंचार्ज मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को खाई से बाहर निकलवाया। थाना इंचार्ज विनेश कुमार ने बताया अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें