जालौन जिले के उरई में झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के पिरौना रेलवे स्टेशन पर सिग्नल फेल होने के कारण अप और डाउन रेलवे ट्रैक ढाई घंटे से अधिक तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद सिग्नल ठीक किए, तब यातायात बहाल हो सका।
इसके चलते गोरखपुर से चलकर मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस 12541 पिरौना स्टेशन के होम सिग्नल पर डेढ़ घंटे से अधिक तक खड़ी रही। सोमवार सुबह 8 बजकर आठ मिनट पर जैसे ही पिरौना स्टेशन से झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11109 क्रॉस हुई और ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर अजीत कुमार ने सिग्नल क्लियर करना चाहा तो सिग्नल फेल हो गए।