फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: भतीजी की शादी में चाचा का बरातियों से हुआ विवाद, कुएं में कूदकर दी जान, मचा कोहराम

Tue, 04 Feb 2020 11:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
चाचा ने कुएं में कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में रिश्ते में भतीजी की शादी में गए चाचा का बरातियों से विवाद हो गया। जिसके बाद चाचा ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना  रामपुरा थाने के उमरी कस्बे की है।
विज्ञापन


ऊमरी चौकी अंतर्गत मुहल्ला कंजौसा में सोमवार को संतोष दोहरे की बेटी रंजना की शादी आशीष पुत्र मनीराम दोहरे निवासी लोना के साथ होनी तय हुई थी। बरात रात आठ बजे बाबा राम सेवक स्कूल से लड़की वालों के दरवाजे पहुंची।
विज्ञापन

इसी दौरान संतोष सिंह के चचेरे भाई की बरातियों से कुछ कहा सुनी हो गई और बात विवाद में बदल गई। बरात पक्ष के लोंगो ने महेंद्र से कुछ ऐसा कह दिया जिससे आवेश में आकर महेंद्र ने पास ही कुएं में छलांग लगा दी।

घर वालों ने ऊमरी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने गांववालों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर रामपुरा सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें