बकेवर। भोगनीपुर नहर में पानी आते ही करौंधी रजबाह में दो जगह पर पटरी कट जाने से 70 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि रजबना में क्षमता से अधिक पानी छोड़ जाने से पटरी कट गई है। इससे पहले सुनवर्षा रजबाह व बसरेहर क्षेत्र के बहादुरपुर माइनर में भी पानी आने के बाद पटरी कट जाने से सैकड़ाें बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है।
शनिवार को भोगनीपुर नहर से करौंधी रजबाह में शुक्रवार रात पानी छोड़ा गया। पानी आने के कुछ घंटे बाद ही करौधी गांव के पास दो जगहों पर रजबाहे की पटरी कट गई। इससे आसपास के खेतों में भरने लगा। सुबह जब किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी।
इसके बाद पानी रोका गया। कुछ किसानों के खेतों में बेझर, सरसों व आलू की फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रभवित किसान विष्णु यादव, सुरेन्द्र यादव, दीपू पाल, कल्लू यादव, मध्यम यादव, सोनू यादव, आशीष यादव, राजेन्द्र यादव, हरीराम दोहरे, राजेश दोहरे ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।