फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: गंगा घाट रेलवे स्टेशन के सामने चटकी पटरी, लूप लाइन से निकाली जा रही ट्रेनें, मरम्मत जारी

Tue, 17 Mar 2020 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चटकी हुई पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के गंगा घाट रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के सामने कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली डाउन रेल लाइन की पटरी मंगलवार सुबह चटक गई। पटरी चटकी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। आननफानन में पटरी चटकी होने की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद रेल पथ विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


पटरी चटकी होने की सूचना सुबह 9:30 बजे रेल पथ विभाग को स्टेशन अधीक्षक ने दी थी। जिसके बाद से सभी ट्रेनें लूप लाइन से निकाली जा रही हैं। रेल पथ निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव का कहना है कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।

कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें रूट लाइन से लखनऊ की ओर रवाना की जा रही हैं। कोई भी आवागमन बाधित नहीं हुआ है। मरम्मत कार्य जारी है। खंबा नंबर 67 बटा 26 से 67 बटा 28 के बीच रेल पटरी चटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें