कानपुर में दहेज की मांग पूरी ने होने पर युवक ने पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकल दिया। इसके बाद फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर नौबस्ता पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नौबस्ता के मछरिया गांव निवासी इसरार उर्फ गंजू ने बेटी मुस्ताकुन का निकाह नगवापुर, गजनेर (कानपुर देहात) निवासी साबिर के बेटे इसरार से किया था। ससुरालियों दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले इसरार ने पिता साबिर, मां आया, भाई गोलू, बहन सीमा के साथ मिलकर मारपीट कर पत्नी को घर से निकाल दिया।
इसके बाद से वह मायके चली आई। गुरुवार को इसरार ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।