फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑपरेशन कर महिला के पेट में छोड़ दिया तौलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर स्थित एक हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में सर्जरी के दौरान एक महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। दोबारा ऑपरेशन पर तौलिया निकलने पर पीड़िता के पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और कल्याणपुर थाने में शिकायत की है। वहीं, मामले में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने भी तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कानपुर देहात निवासी मजदूर वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, करीब चार महीने पहले 24 वर्षीय पत्नी सोनी को पेट में तेज दर्द हुआ। उसे मकसूदाबाद स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बच्चेदानी की ट्यूब फटने और पेट में खून जमा होने की बात बताई थी। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। वीरेंद्र का आरोप है कि डॉक्टर ने दूसरे हॉस्पिटल के ओटी में ऑपरेशन किया। उससे करीब डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। लगभग चार महीने बाद सोनी के पेट में तेज दर्द और ऑपरेशन के घाव से मवाद निकलने पर अकबरपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दोबारा ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदर तौलिया फंसा मिला। अभी सोनी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें